Azamgarh news :अपहरण के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार

अपहरण के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना गंभीरपुर अंतर्गत वादिनी ने थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया कि वादिनी की नाबालिक लड़की को बेलाल पुत्र ऐजाज ग्राम उबारपुरलखमीपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ बहला फुसला कर भगा ले गया है, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं.- 286/2025 धारा 87/137(2) BNS बनाम बेलाल पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
दौरान विवेचना प्रकाश में आया कि अभियुक्त विशाल सरोज पुत्र रूपचन्द्र सरोज निवासी ग्राम कैथी शंकरपुर थाना देवगांव जनपद आजमगढ ने अभियुक्त बेलाल का सहयोग किया था। आज दिनांक 06.01.2025 को उ0नि0 चन्द्र प्रकाश कश्यप मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त विशाल सरोज पुत्र रूपचन्द्र सरोज निवासी ग्राम कैथी शंकरपुर थाना देवगांव जनपद आजमगढ को अभियुक्त के घर कैथी शंकरपुर से समय करीब 11.50 बजे से गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button