Azamgarh news :गैंगस्टर एक्ट के दो वांछित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गैंगस्टर एक्ट के दो वांछित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
गंभीरपुर थाना अंतर्गत तियरी संग्राम निवासी प्रमोद चौहान पुत्र देवनाथ चौहान, ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गई कि अभियुक्त धर्मेन्द्र यादव व उसके साथियों द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर वादी के पिता देवनाथ चौहान को लाठी-डंडों से बुरी तरह मारपीट की गई। मारपीट के दौरान आई गंभीर चोटों के कारण वादी के पिता मौके पर बेहोश हो गए जिसके आधार पर थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0- 281/23, धारा 323, 504, 506, 308 भादवि0 बनाम
1. धर्मेन्द्र उर्फ छोटई पुत्र रामअधार यादव,
2. बेचन यादव पुत्र सीताराम यादव,
3. अवनीश उर्फ सुजीत यादव पुत्र राजनाथ उर्फ रजायन यादव,
4. शिवम पुत्र गुलाब यादव,
निवासीगण ग्राम तियरी संग्राम, थाना गम्भीरपुर, जनपद आज़मगढ़ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।
विवेचना के दौरान दिनांक 06.09.2023 को वादी मुकदमा के पिता देवनाथ चौहान की इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने के कारण मुकदमा उपरोक्त में धारा 304 भादवि की वृद्धि की गई।
अन्य साक्ष्यों के आधार पर धारा 325 व 452 भादवि0 की भी बढ़ोत्तरी की गई।
विवेचना के दौरान अभियुक्तगण के कब्जे से आला-ए-कत्ल (लाठी-डंडा) भी बरामद किया गया।
गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ डा0 अनिल कुमार द्वारा लूट, हत्या, गोवध एवं चोरी जैसे संगीन अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह, थाना गम्भीरपुर की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी आज़मगढ़ द्वारा दिनांक 20.12.2025 को अभियुक्तों के विरुद्ध गैंग-चार्ट अनुमोदित किया गया।
तदनुसार दिनांक 01.01.2025 को थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0- 02/2025, धारा 2(ख)(I)/3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाजविरोधी क्रियाकलाप अधिनियम, 1986 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय आज़मगढ़ के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के निर्देश पर आज दिनांक 06.01.2026 को उ0नि0 योगेश सरोज, हमराह कां0 अभिनन्दन एवं कां0 अभय चौधरी द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 02/2026, धारा 2(ख)(I)/3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाजविरोधी क्रियाकलाप अधिनियम, 1986 में वांछित अभियुक्तगण—
1. बेचन यादव पुत्र सीताराम यादव, निवासी तियरी संग्राम, थाना गम्भीरपुर, जनपद आज़मगढ़, उम्र लगभग 21 वर्ष,
2. अवनीश उर्फ सुजीत यादव पुत्र राजनाथ उर्फ रजायन यादव, निवासी गड़हा, थाना गम्भीरपुर, जनपद आज़मगढ़, उम्र लगभग 20 वर्ष,को मुखबिर की सूचना पर ग्राम फरिहा मोड़, सैनिक ढाबा के पास से समय 12:15 बजे गिरफ्तार किया गया।



