Azamgarh News: घाघरा नदी के बदरहुआ नाले में डूबने से महिला की मौत, ग्रामीणों शव देखा तो क्षेत्र में मची सनसनी, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत घाघरा नदी के बदरहुआ नाले में डूबने से महिला की मौत का मामला सामने आया है । ग्रामीणों ने बुधवार सुबह महिला का शव देखा तो क्षेत्र में सनसनी मच गई । वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है । जानकारी के अनुसार सुरौली गांव निवासी प्रमिला पटेल उम्र लगभग 45 वर्ष पत्नी स्वर्गीय उमेश पटेल का शव घाघरा नदी के बदरहुआ नाले में पाया गया । शौच के लिए गए ग्रामीणों ने शव देखा तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, सूचना पाकर महुला पुलिस चौकी प्रभारी विवेक सिंह अपने मय हमराह सिपाहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे । वही मौके पर फॉरेंसिक टीम और पुलिस टीम ने घटनास्थल पर गहनता से निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य इकठ्ठा किया । वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया । बताया जा रहा है कि बीते वर्ष पूर्व में मृतका प्रेमशिला के पति का भी नदी में डूबने से मौत हो गई थी । मृतका के दो पुत्र और तीन पुत्रियां है जिसमें बड़ी पुत्री की शादी हो चुकी है । बड़ा पुत्र डिंपल जो विदेश में रोजी-रोटी के चक्कर में रहता है वही छोटा पुत्र अमर घर पर ही रहकर खेती मजदूरी का कार्य करता है, वही प्रेमशिला की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है । बुधवार सुबह लगभग 10:00 बजे इस संबंध में महुला चौकी प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है घटनास्थल से साक्ष्य संकलन इकट्ठा किए गए हैं हर पहलुओं की जांच की जा रही है आगे जो तथ्य सामने आएंगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button