Azamgarh news :अजमतगढ़ नगर पंचायत के 91 पात्रों को मुख्यमंत्री आवास की सौगात ।
अजमतगढ़ नगर पंचायत के 91 पात्रों को मुख्यमंत्री आवास की सौगात ।

सगडी रिपोर्टर इंद्रेश राणा
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ नगर पंचायत के चयनित 91 पात्रों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पहली किश्त की सौगात मिली। रविवार दोपहर 1 बजे आजमगढ़ जनपद मुख्यालय पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा ऑनलाइन प्रत्येक पात्र के खाते में एक लाख रुपये की पहली किश्त भेजी गई।
जानकारी के अनुसार, जनपद की सभी नगर पंचायतों व नगर पालिकाओं के चयनित लाभार्थियों के साथ अजमतगढ़ नगर पंचायत के 91 पात्र भी कार्यक्रम में शामिल रहे। इसके लिए नगर पंचायत द्वारा सभी चयनित लाभार्थियों को सूचित किया गया तथा उनके आधार कार्ड व बैंक पासबुक के साथ आजमगढ़ मुख्यालय ले जाया गया। इस कार्य में नगर पंचायत कर्मचारी एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय साहनी सक्रिय रहे।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय साहनी ने बताया कि अध्यक्ष अजय साहनी के प्रयास से आवास योजना के ऑनलाइन फॉर्म भरवाकर पात्रों का चयन किया गया। आगे भी शेष बचे पात्रों का चयन कर उन्हें आवास से आच्छादित किया जाएगा। उन्होंने शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना वंचितों को सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।



