Azamgarh news:डीएम रविन्द्र कुमार का प्राथमिक विद्यालय में औचक निरीक्षण, शिक्षा एवं पोषण व्यवस्था की सराहना

आजमगढ़। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज विकास खण्ड पल्हनी स्थित प्राथमिक विद्यालय गोधपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था एवं मिड डे मील योजना की गहनता से समीक्षा की।जिलाधिकारी ने मिड डे मील रजिस्टर का अवलोकन करते हुए रोस्टर के अनुसार बच्चों को समय पर एवं गुणवत्तायुक्त भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए कक्षा 4 एवं 5 के छात्र-छात्राओं से हिन्दी व अंग्रेजी की पुस्तकों का पाठ भी पढ़वाया और उनकी शैक्षणिक प्रगति की सराहना की।छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि उन्हें मिड डे मील समय से तथा भरपूर मात्रा में प्राप्त होता है, जिस पर जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रशासन की प्रशंसा की।जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस प्रकार के निरीक्षणों से विद्यालयों की कार्यप्रणाली में सुधार आता है और बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिलता है।उनके इस सक्रिय एवं संवेदनशील प्रयास से शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिल रही है, जो निश्चित रूप से जिले के समग्र विकास की दिशा में एक सराहनीय कदम है।



