Azamgarh news:पूर्व प्रधान के बेटे हमजा रियाजुद्दीन खान की एंट्री से मोहम्मदपुर की राजनीति गरमाई

Azamgarh :मोहम्मदपुर ग्राम पंचायत से प्रधान पद के लिए हमजा रियाजुद्दीन खान ने ठोकी ताल, क्षेत्र में बढ़ी सियासी हलचल

शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का दावा

आजमगढ़ जिले के ब्लॉक मोहम्मदपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर से प्रधान पद के लिए युवा, शिक्षित और ऊर्जावान प्रत्याशी हमजा रियाजुद्दीन खान के मैदान में उतरते ही क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।सामाजिक सरोकारों से जुड़े परिवार से ताल्लुक रखने वाले हमजा रियाजुद्दीन खान को क्षेत्र में एक जागरूक, मिलनसार और विकास सोच रखने वाले व्यक्ति के रूप में जाना जाता है।गौरतलब है कि हमजा रियाजुद्दीन खान के वालिद भी पूर्व में ग्राम प्रधान रह चुके हैं और क्षेत्र के सम्मानित सामाजिक व्यक्तित्व के रूप में उनकी एक अलग पहचान रही है।इसी सामाजिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए हमजा रियाजुद्दीन खान ग्राम पंचायत के समग्र विकास के संकल्प के साथ प्रधान पद के प्रत्याशी के रूप में सामने आए हैं।हिन्द एकता टाइम्स से विशेष बातचीत में हमजा रियाजुद्दीन खान ने कहा कि यदि जनता ने उन्हें सेवा का अवसर दिया,तो उनकी पहली प्राथमिकता ग्राम पंचायत का सर्वांगीण विकास होगा। उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार, युवाओं को जागरूक करना,रोजगार के अवसर सृजित करना और गरीब व मजलूम तबके को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाना उनके प्रमुख लक्ष्य होंगे।उन्होंने आगे कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जन-जन तक पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी होगी। ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर में जो भी विकास कार्य अधूरे पड़े हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।युवा जोश, शिक्षा और विकासपरक सोच के साथ मैदान में उतरे हमजा रियाजुद्दीन खान को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। क्षेत्रवासियों को उनसे एक स्वच्छ, पारदर्शी और विकासशील नेतृत्व की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button