Azamgarh news:धूमधाम से मनाया गया रविदास जयंती,जमकर डीजे पर झूमे लोग

धूमधाम से मनाया गया रविदास जयंती,जमकर डीजे पर झूमे लोग,जगह जगह निकली झांकी भक्ति गीतों पर झूमे लोग,जुलूस के साथ पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद

आजमगढ़।सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत व दर्जनों गांव में रविदास जयंती के अवसर पर प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर गांव से लेकर कस्बा में निकली झांकी जुलूस में भक्ति गीतों पर झूमे लोग पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई रविदास जयंती।रविवार को अजमतगढ़,जीयनपुर,लाटघाट, सवरुपुर राजूपट्टी,पारीपट्टी,कुदारन तिवारी मुहम्मदपुर,कंजरा मोड़,अंजान शहीद,बेरमा,बनकट सहित दर्जनों गांवों में रविदास जयंती के अवसर पर रविवार को 3:00 बजे गांव में समारोह पूर्वक रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।सवरुपुर के रविदास मन्दिर पर कुल पांच गांव की झांकी अमुअरि ,अहिरौली,टेकनगारा, रामपुर,रामपुर पश्चमीपुरा की अलग-अलग झाकिया देखनो को मिली।वही गांव से लेकर बाजार तक मन मोहक झांकी निकाली गई।इस दौरान डीजे के धुन पर भक्ति गीतों के पर लोग झूमे वहीं चुनहवा चौक पर मंच लगाकर रविदास जयंती पर रविदास के व्यक्तित्व पर दर्जनों लोगों ने अपने-अपने विचार रखें। वही रविदास के ज्ञान को आत्मसात करने व उनके बताए रास्ते पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया। इस दौरान जुलूस में नौजवान युवक डीजे की धुन पर नाचते रहे।कार्यक्रम में गायकों ने अपनी मनमोहक भक्ति गीतों से श्रोताओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। जगह-जगह पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा इस दौरान कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं घटी जीयनपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने भ्रमण कर झांकी व जुलूस का निरीक्षण किया।इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में महेंद्र कुमार ,दुर्गा प्रसाद यादव, रामबृक्ष गौतम ,महेश प्रधान , रमेश चाँद,इन्द्रप यादव ,पुनवशी यादव, बृजेश कुमार ,मुन्ना, रामदुलारे ,सहित दर्जनों लोग सम्मिलित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button