Deoria news, स्वच्छता को लेकर बच्चों को किया गया जागरूक
स्वच्छता को लेकर बच्चों को किया गया जागरूक।
देवरिया।
नगर पालिका परिषद गौरा बरहज द्वारा श्री चंद्र जी महाराज विद्यालय जो आजाद नगर दक्षिनी बरहज में स्थित है विद्यालय परिसर में स्वच्छता के प्रति बच्चों को और आमजन को जागरूक और प्रशिक्षित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता रामेश्वर यादव ने किया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि निरुपमा प्रताप अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गौरा बरहज और एसबीएम लिपिक शंभू दयाल द्वारा उपस्थित सभी सम्मानित जनों व बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया कार्यक्रम का संचालन कुमारी संज्ञा यादव ने किया।



