Azamgarh news :मुखबिर की सूचना पर पुलिस नेअवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर पुलिस नेअवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
मुबारकपुर थाने के उ0नि0 मुरारी मिश्रा, चौकी प्रभारी कस्बा मुबारकपुर मय हमराह का0 सत्यम सिंह व का0 छोटेलाल गोड़ के देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति के दौरान रोडवेज चौराहे पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध असलहा लिये बावन बीघा ग्राउण्ड में मौजूद है तथा किसी का इंतजार कर रहा है और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए बावन बीघा ग्राउण्ड गजहड़ा के पास मुखबिर की निशानदेही पर दबिश दी गयी, जहां से एक व्यक्ति को एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम कोमल उर्फ मटरू पुत्र रवि निवासी हरवंशपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष बताया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 88/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



