MauNews:एसआईआर को लेकर बीएलओ नोटिस का कार्य समय से पूरा करे:एसडीएम अशोककुमारसिंह
घोसी।मऊ।एसडीएम अशोककुमारसिंह ने एसआईआर को लेकर क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर पहुंच कर नोटिस भेज कर लॉजिकल एरर सुधार कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही सभी को निर्देशित किया कि दिए गए समय सीमा के अंदर कार्यपूर्ण कर ऐप पर फीडिंग कर दें। एसडीएम अशोककुमारसिंह ने एसआईआर को लेकर मतदाताओं को लॉजिकल एरर में मिले नामों को लेकर बीएलओ द्वारा गांवों में सुधार एवं फीडिंग कार्य को लेकर क्षेत्र के पकड़ी, सोमारीड, मदापुर समसपूर, अकोल्ही मुबारकपुर, सुल्तानपुर, आदि बूथों पर पहुंच कर लॉजिकल एरर सुधार कार्य का निरीक्षण करने के साथ बीएलओ एवं मौजूद लोगों से संवाद कर जानकारी प्राप्त किया। सभी बीएलओ, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सुपरवाइजर आदि को निर्देश दिया कि कार्य में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्य करते हुए समय से पूरा करे। कोई भी लापरवाही नहीं हो।



