MauNews:देवरिया नूनखार रेलवेस्टेशनो के मध्य टेक्निकल कार्य से मऊ वाराणसी को आने वाली गाड़ियां होगी प्रभावित
मऊ। वाराणसी।रेलवे प्रशासन द्वारा गोरखपुर कैण्ट-भटनी रेल खण्ड पर स्थित देवरिया सदर-नूनखार स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक सिगनलिंग कार्य हेतु ब्लाक दिये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन तथा शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन निम्नवत किया जायेगा।
*निरस्तीकरण*
– 55056/55055 गोरखपुर-छपरा-गोरखपुर सवारी गाड़ी 11 एवं 12 मार्च,2026 को निरस्त रहेगी।
– 15103 गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस 11 मार्च,2026 को निरस्त रहेगी।
– 15104 बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस 12 मार्च,2026 को निरस्त रहेगी।
*मार्ग परिवर्तन*
– बरौनी से 11 एवं 12 मार्च,2026 को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग सीवान-भटनी-गोरखरपुर कैण्ट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज- गोरखपुर कैण्ट के रास्ते चलाई जायेगी।
दरभंगा से 11 एवं 12 मार्च,2026 को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग सीवान-भटनी-गोरखरपुर कैण्ट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज- गोरखपुर कैण्ट के रास्ते चलाई जायेगी।
कटिहार से 11 मार्च,2026 को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग सीवान-भटनी- गोरखरपुर कैण्ट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज- गोरखपुर कैण्ट के रास्ते चलाई जायेगी।
– नई दिल्ली से 10 एवं 11 मार्च,2026 को चलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोरखरपुर कैण्ट-भटनी-सीवान के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैण्ट-कप्तानगंज-थावे-सीवान के रास्ते चलाई
जायेगी।
नई दिल्ली से 10 एवं 11 मार्च,2026 को चलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोरखरपुर कैण्ट-भटनी-सीवान के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैण्ट-कप्तानगंज-थावे-सीवान के रास्ते चलाई जायेगी।
लखनऊ जं0 11 मार्च,2026 को चलने वाली 15034 लखनऊ जं0-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखरपुर कैण्ट-भटनी-सीवान के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैण्ट-कप्तानगंज-थावे-सीवान के रास्ते चलाई
जायेगी।
पाटलिपुत्र से 11 मार्च,2026 को चलने वाली 15033 पाटलिपुत्र-लखनऊ जं0 एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग सीवान- भटनी-गोरखरपुर कैण्ट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज- गोरखपुर कैण्ट के रास्ते चलाई जायेगी। विशेष- परिवर्तित मार्ग से चलाई जा रही गाड़ियों का 02 मिनट का अस्थाई ठहराव कप्तानगंज, पड़रौना एवं थावे स्टेशनों पर दिया जायेगा।
*शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन*
लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 10 एवं 11 मार्च,2026 को चलने वाली 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-भटनी एक्सप्रेस गोरखपुर में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी गोरखपुर से भटनी के मध्य निरस्त रहेगी।
भटनी से 11 एवं 12 मार्च,2026 को चलने वाली 20104 भटनी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर से चलाई जायेगी। यह गाड़ी भटनी से गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
अहमदाबाद से 10 मार्च,2026 को चलने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस भटनी में अपनी यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी भटनी से गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
– गोरखपुर से 11 मार्च,2026 को चलने वाली 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस भटनी से चलाई जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर से भटनी के मध्य निरस्त रहेगी।
गोरखपुर कैण्ट से 11 एवं 12 मार्च,2026 को चलने वाली 15129 गोरखपुर कैण्ट-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस भटनी में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी भटनी से गोरखपुर कैण्ट के मध्य निरस्त रहेगी।
वाराणसी सिटी से 11 एवं 12 मार्च,2026 को चलने वाली 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैण्ट एक्सप्रेस भटनी से चलाई जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर कैण्ट से भटनी के मध्य निरस्त रहेगी।
सीवान से 11 एवं 12 मार्च,2026 को चलने वाली 55041 सीवान-गोरखपुर कैण्ट सवारी गाड़ी भटनी में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी भटनी से गोरखपुर कैण्ट के मध्य निरस्त रहेगी।
गोरखपुर कैण्ट से 11 एवं 12 मार्च,2026 को चलने वाली 55042 गोरखपुर कैण्ट-सीवान सवारी गाड़ी भटनी से चलाई जायेगी। यह गाड़ी भटनी से गोरखपुर कैण्ट से भटनी के मध्य निरस्त रहेगी। उक्त जानकारी अशोक कुमार जनसम्पर्क अधिकारी,वाराणसी ने दी।



