Mau News:एसडीएम,सीओ एवं कोतवाल ने एसआई परीक्षा केंद्रों के साथ एलपीजी गैस गोदामों का निरीक्षण किया
घोसी।मऊ।एसडीएम अशोककुमारसिंह ,सीओ जितेंद्रसिंह तथा कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह ने उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार क्षेत्र में होने वाले एसआई पुलिस परीक्षा केंद्रों के साथ एलपीजी गैस गोदामों पर पहुंच कर सुरक्षा, सीसीटी कैमरों एवं गैस सिलेंडर की स्थिति जानी। दिये नकल विहीन परीक्षा के साथ गैस सिलेंडर को लेकर दिए निर्देश।
एसडीएम अशोककुमारसिंह, सीओ जितेंद्र सिंह तथा कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह हमराहियों के साथ शासन के मंशा के अनुसार होने वाले एसआई पुलिस परीक्षा को लेकर सर्वोदय पीजी कालेज घोसी, जैस किसान इण्टर कालेज बनगांवा घोसी पहुंच कर परीक्षा कक्षों की भौतिक स्थिति, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, पेपर की सुरक्षा आदि की स्थिति जानने के साथ परिसर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कहा कि परीक्षा के समय कोई भी बाहरी व्यक्ति प्रवेश कदापि न करने पाए। जो भी एसआई पुलिस परीक्षा में ड्यूटी में लगा हो उसके पास वैध परिचय पत्र हो। हर हाल में परीक्षा की सुचिता बनी रहे।
परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के बाद टीम बंदनाएचपी गैस एजेंसी के साथ बाबा भारत गैस एजेंसी गोदाम पर पहुंच कर सिलेंडरों की स्थिति जानी। उनको निर्देश दिया कि बुकिंग करने वाले वैध धारक को ही गैस सिलेंडर प्राप्त हो। जमाखोरी, कालाबाजारी किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए। बंदना गैस एजेंसी पर सिलेंडर स्टॉक में मिला, वही बाबा भारतगैस एजेंसी जामाडीह में स्टॉक में गैस सिलेंडर नहीं था।
इसके बाद टीम ने नगर के विभिन्न स्थानों पर जाकर जुमा नमाज को सकुशल संपन्न कराने में लग गए।
इस सम्बन्ध में एसडीएम अशोककुमारसिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार होने वाले एसआई पुलिस परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया, साथ ही व्यवस्था में लगे अधिकारियों,कर्मचारियों को गाइड लाइन के अनुसार कार्य करने, परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के निर्देश के साथ परीक्षा प्रश्नपत्रों की सुरक्षा आदि का भी निर्देश दिया गया। गैस एजेंसी, गोदामों के निरीक्षण में बंदना गैस एजेंसी गोदाम पर गैस सिलेंडर स्टॉक में मिला, परंतु बाबा भारतगैस एजेंसी जामाडीह पर गैस खत्म मिली। एजेंसी संचालक ने बताया कि शनिवार को गैस सिलेंडर आने की उम्मीद है।आते ही वितरण किया जाए गा।



