Azamgarh News नौ कन्याओ को देवी रूप मे पूजन अर्चन कर की गई विदाई*

*नौ कन्याओ को देवी रूप मे पूजन अर्चन कर की गई विदाई*

लालगंज ( आजमगढ़ ) चैत नवरात्र के अन्तिम दिन स्थानीय विकास खंड के मई स्थित आत्म अनुसंधान आश्रम परिसर मे रामनवमी के दिन देवी रूपी नौ कन्याओ का पाव पखार, चुनरी ओढ़ा कर, नारियल व वस्त्र देकर नौ कऱ्या का पूजन अर्चन किया गया । जिसके बाद नौ देवी रूपी कन्याओ को भोजन कराकर आचार्य सर्वेश , राहुल उर्फ आशु , बीएन सिंह व शरद सिंह, दुर्ग विजय सहित उपस्थित माताए व बहनों ने मां नौ दुर्गा को चुनरी ओढा कर विदाई की गयी । विदाई के उपरांतभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया । इस अवसर पर दिवाकर राय , आचार्य सर्वेश, धनन्जय उर्फ धन्जू , पिन्टू , सुबेदार , रामाशीष सिंह गुड्डू , भोला, सतोष पाठक , भूपेन्द सिंह उर्फ नीरज, ध्रुव सिंह, बलवत सिंह, जवाहिर, कृष्ण मुरारी, रमेश विश्वकर्मा, सुनील, अमित, अजय , निखिल, दयाराम, रामचेत सहित अन्य भक्तगण उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button