Azamgarh News: उपजिलाधिकारी के तत्परता और सूझ भरे कदम से फिलिंग स्टेशनों से भीड़ नदारद

प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट

निजामाबाद आजमगढ़।उपजिलाधिकारी निजामाबाद चंद्रप्रकाश सिंह ने काफी सूझ बूझ से और तत्परता दिखाते हुए पेट्रोल और डीजल की किल्लत के लिए फिलिंग स्टेशनों पर गैलन और डिब्बा लेकर स्टोर के लिए जुटी भीड़ को समझाते हुए और फिलिंग स्टेशन के मैनेजरों को सख्त हिदायत दिए थे कि गैलनों में स्टोर के लिए किसी को भी तेल न दे।इसके लिए उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह स्वयं तहसीलदार चमन सिंह राना,नायब तहसीलदार नीरज कुमार त्रिपाठी को भी क्षेत्र के फिलिंग स्टेशनों के निगरानी के लिए लगाए।जिसका परिणाम यह हुआ कि अफवाहों पर तुरंत विराम लग गया और भीड़ खत्म हो गई आज फिलिंग स्टेशनों पर भीड़ नदारद दिखी आराम और सुचारू रूप से पेट्रोल और डीजल मिल रहे हैं।यह उपजिलाधिकारी निजामाबाद चंद्रप्रकाश सिंह के सूझ बूझ और तत्परता की देन है कि फिलिंग स्टेशनों पर से भीड़ खत्म हो गई और अफवाह पर विराम लग गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button