Azamgarh News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला युवक गिरफ्तार

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला युवक गिरफ्तार

 

आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बताया गया कि 19 मार्च 2026 को पीड़िता की मां ने थाना जहानागंज में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा संख्या 63/26 के तहत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान आरोपी की पहचान नीरज (19 वर्ष), निवासी मनेरीपुर, थाना हंसवर, जनपद अंबेडकरनगर के रूप में हुई। पुलिस टीम ने मंगलवार को धरवारा स्थित एक प्राथमिक विद्यालय के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी उपनिरीक्षक लवकुश सोनकर और हेड कांस्टेबल गोविन्द सिंह की टीम द्वारा की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button