Azamgarh news :अपने पिता पर जानलेवा हमला करने वाला कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार

अपने पिता पर जानलेवा हमला करने वाला कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना मुबारकपुर पुलिस द्वारा अपने ही पिता पर जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से हमला करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की गई है। दिनांक 31.03.2026 को वादी बृजबिहारी पुत्र ज्ञानधारी निवासी ग्राम पिचरी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा सूचना दी गई कि उनके भाई गोविन्द पुत्र ज्ञानधारी द्वारा अपने पिता ज्ञानधारी से जमीन अपने नाम लिखने का दबाव बनाते हुए गाली-गलौज किया गया तथा जान से मारने की नीयत से उनके सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
इस संबंध में थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 125/26 धारा 109(1), 351(3) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
दिनांक 01.04.2026 को उ0नि0 अश्विनी कुमार मिश्र मय हमराह कर्मचारीगण द्वारा विवेचना के दौरान ग्राम पिचरी पहुंचने पर अभियुक्त गोविन्द पुत्र ज्ञानधारी को वादी एवं उनके सहयोगियों द्वारा पकड़कर पुलिस को सुपुर्द किया गया।
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर थाने लाया गया तथा पूछताछ के उपरांत अभियुक्त की निशानदेही पर समय लगभग 12:41 बजे घटना में प्रयुक्त आलाजुर्म कुल्हाड़ी बरामद की गई।
अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button