Azamgarh news :आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अब तक कुल 70 शस्त्र धारको के शस्त्र लाइसेंस निरस्त/निलंबित

आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अब तक कुल 70 शस्त्र धारको के शस्त्र लाइसेंस निरस्त/निलंबित

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त शस्त्र धारको के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के संस्तुति के बाद जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ महोदय श्री रविद्र कुमार के अनुमोदनोपरांत की गयी कठोर कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था एवं लोकशांति बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपराधिक प्रवृत्ति के शस्त्र लाइसेंस धारकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है।
जनपद आजमगढ़ के शस्त्र लाइसेंस धारक के 01 शस्त्र लाइसेंस निरस्त/निलंबित किए गए हैं, जो विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए थे। इन व्यक्तियों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत हैं एवं इनके कृत्यों से लोकशांति, जनसुरक्षा व आमजन में भय की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। अतः इनके पास शस्त्र रहना जनहित में नहीं पाया गया। अब तक कुल 70 शस्त्र लाइसेन्स निलंबित/निरस्त किये जा चुके हैं ।
निरस्त/निलंबित शस्त्र लाइसेंस धारकों का विवरण-
01. शशिकान्त राय पुत्र जयप्रकाश राय निवासी बरसवां, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ (शस्त्रः राइफल गन – निरस्त)
जनपद में अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। जिनके पास शस्त्र होने से जनमानस की सुरक्षा को खतरा है, उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button