Azamgarh news :मा.मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के सफल आयोजन पर डीएम व एसएसपी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया धन्यवाद

मा.मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के सफल आयोजन पर डीएम व एसएसपी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया धन्यवाद

वीवीआईपी कार्यक्रम के सफल तैयारियों हेतु डीएम, एसएसपी ने कई बार कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर,बैठक में दिए थे आवश्यक दिशा निर्देश

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश के मा०मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद आगमन एवं भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत श्री बाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संस्था के विस्तारीकरण के तहत मिरिया, जनपद आजमगढ़ में नवनिर्मित दुग्ध अवशीतन केंद्र का शुभारंभ, अवलोकन, वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के उपरांत जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार ने ड्यूटीरत प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा पुलिस कर्मियों के समर्पण भाव से किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।मा० मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संपूर्ण प्रशासनिक तैयारियां जिलाधिकारी रविंद्र कुमारके कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में सुनिश्चित की गईं। इसके लिए उन्होंने पिछले तीन दिनों से लगातार कार्यक्रम स्थल सहित कलेक्ट्रेट सभागार एवं पुलिस लाइन में अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा सभी अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित करते हुए उनके कार्य दायित्वों का स्पष्ट निर्धारण किया। साथ ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण तत्परता, समर्पण भाव एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पुलिस कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समन्वय के कारण यह वीवीआईपी कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। उन्होंने सभी को भविष्य में भी इसी प्रकार टीम भावना एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button