आजमगढ़:पुलिस पर मारपीट और अभद्रता का आरोप,पीड़ित अस्पताल में भर्ती

Azamgarh: Police accused of assault and indecency, victim admitted to hospital

आजमगढ़: थाना जहानागंज में पुलिस पर मारपीट का गंभीर आरोप

आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर निवासी शोभा प्रसाद ने थाना जहानागंज की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के अनुसार, 8 अप्रैल 2026 को लगभग 11 बजे दिन में उन्हें आदित्य राज के साथ एक सामाजिक विवाद के मामले में थाने पर बुलाया गया था।बताया गया कि मामला परदेशी मोड़ निवासी अनुज सिंह द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों के खिलाफ कथित रूप से जातिसूचक गाली-गलौज और अपमानजनक टिप्पणियां करने से जुड़ा था।

इसी शिकायत के संदर्भ में जब पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और प्रार्थना पत्र दिया, तो आरोप है कि वहां मौजूद दीवान ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जातिसूचक शब्द कहे।पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने एकजुट होकर उनके साथ मारपीट की, बेल्ट और पट्टे से पीटा गया तथा थाने के अंदर बंद कर दिया गया। इस दौरान मोबाइल फोन छीन लेने का भी आरोप लगाया गया है।गंभीर हालत होने पर किसी तरह पीड़ित को वहां से बाहर निकाला गया, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल, आजमगढ़ में भर्ती कराया गया। आरोप है कि पुलिस द्वारा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही थीपीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।फिलहाल पुलिस या प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button