AZAMGARH News:मारपीट करने व जान से मारने की धमकी का आरोपी लाठी के साथ गिरफ्तार
Azamgarh news: Accused of assault and threat to kill arrested with a stick.

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
अतरौलिया थाना अंतर्गत मनियारपुर गांव निवासी सुभाषचन्द्र पुत्र बुद्धूराम द्वारा तहरीर दी गई कि विपक्षीयों द्वारा लकड़ी फेंकने के विवाद को लेकर एक राय होकर वादी, उसकी माँ व बहन के साथ भद्दी गाली-गलौज करते हुए लाठी-डण्डों से मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त तहरीर के आधार पर थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0 137/26 धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस बनाम 01. राजेश कुमार पुत्र वंशराज 02. वंशराज पुत्र स्व0 सोमईराम 03. रूपावती देवी पत्नी राजेश कुमार निवासीगण मनियारपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 09.04.2026 को उ0नि0 मनोज कुमार यादव मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर अचलीपुर लिंक मार्ग से अभियुक्त राजेश कुमार पुत्र वंशराज निवासी ग्राम मनियारपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग 35 वर्ष को समय करीब 09:35 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद लाठी ग्राम मनियारपुर स्थित गेहूं के खेत से बरामद की गई। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



