AZAMGARH News:फर्जी साइबर अधिकारी बनकर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का सदस्य मोबाइल सहित गिरफ्तार
Azamgarh news: A member of a gang that defrauded crores of rupees by posing as a fake cyber officer was arrested along with his mobile phone.

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री चिराग जैन व अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विवेक त्रिपाठी के कुशल पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम श्रीमती आस्था जायसवाल के मार्गदर्शन मे थाना साइबर क्राइम आजमगढ़ की टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई |
महाराजगंज थाना अंतर्गत झोटी पुर गांव निवासी नागेन्द्र मिश्र पुत्र स्व श्री हरिनरायण मिश्र के मोबाइल पर राजेश मिश्रा नामक व्यक्ति द्वारा फोन करके खुद को साइबर क्राइम का अधिकारी बताकर प्रार्थी के ऊपर मनी लाड्रिंग की FIR दर्ज होना बताया । वादी मुकदमा को गिरफ्तारी का भय दिखाकर डरा धमकाकर व मामले का निस्तारण कराने के नाम पर 3487998/- रूपये भिन्न भिन्न खातो में जमा करा लिया गया । उक्त घटना के सम्बन्ध मे वादी मुकदमा नागेन्द्र मिश्रा उपरोक्त द्वारा थाना स्थानीय पर प्रा0पत्र देकर मु0अ0सं0 08/2025 धारा 318(4), 319(2), 204, 351(4) BNS व 66C, 66D IT एक्ट पंजीकृत कराया । दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त में धारा 337, 338 बीएनएस की बढोत्तरी की गयी तथा प्रकाश मे आये अभियुक्तगण कौशिक सरवैया व भगीरथ सिंह जाला को पूर्व मे साइबर थाना टीम द्वारा दिनांक 21.06.2025 को गिरफ्तार किया गया । तत्पश्चात विवेचना से अभियुक्त आदिल हुसैन पुत्र इमामुल हक निवासी 22 परसा उर्फ अगलहवा गोरखपुर उम्र करीब 24 वर्ष का नाम प्रकाश मे आया । जिसको साइबर थाना टीम द्वारा दिनांक 8.4.2026 को जनपद गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्त अपने अन्य साथियों के साथ साइबर फ्राड मे संलिप्त था । साइबर फ्राड का पैसा अपने खाते मे मंगाकर यूपीआई के माध्यम से अपने साथियों के खाते मे ट्रान्सफर कर देता था जिनसे कैश निकलवाकर लाभ प्राप्त कर लेता है । फ्राड का पैसा मंगाने के लिए खातों को उपलब्ध कराता था ।



