AZAMGARH News:बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग किसान की फसल जलकर हुई खाक
Azamgarh news: Farmer's crop burnt to ashes due to fire caused by electrical short circuit

मेहनगर/आजमगढ़:स्थानीय थाना क्षेत्र के असौसा विद्यापुर गाँव निवासी किसान जगदीश राम की खड़ी फसल जलकर नस्ट हो गयी है बताया जा रहा है की सुबह 10 बजे के आस पास बिजली के खंभे मे शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लग गयी इस बात की जानकारी जब तक परिजनों को हुई तब तक खड़ी फसल लगभग एक बीघा जलकर नस्ट हो गयी ग्रामीणों के मदद से आग पर काबू पाया गया वही घंटो बीत जाने के बाद भी कोई अधिकारी कर्मचारी मौके पर नही पहुँच पाया था। किसान जगदीश राम ने बताया की जर्जर तार और खंभे की शिकायत कई बार किया गया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नही मिल पाया तार और खंभे को सही करा दिया गया होता तो आज ये समस्या नही देखना पड़ता उनका कहना थी की हम गरीब की फसल जलकर खाक हो गयी अब हमको खाने के लिए कहा से मिलेगा प्रशाशनिक मदद मिलेगी या नही।



