Azamgarh news :नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना कोतवाली पर वादी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री खेल रही थी, इसी दौरान ऊपर रहने वाला एक नाबालिग लड़का उसके साथ गलत कार्य करने का प्रयास कर रहा था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 158/2026 धारा 74 बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए दिनांक 11.04.2026 को उ0नि0 हरिकेश कुमार राय व हे0का0 सुशील सिंह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित बाल अपचारी (उम्र करीब 15 वर्ष) को कांशीराम आवास, रैदोपुर क्षेत्र से समय 13:35 बजे नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button