Azamgarh News: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

 

 

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर सियरहां स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जुड़े आजमगढ़–बिलरियागंज मुख्य मार्ग के सर्विस लेन चौराहे पर रविवार की शाम करीब 4 बजे सड़क हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ की ओर से आ रहे बाइक सवार अभिषेक राव (उम्र लगभग 23 वर्ष), पुत्र नंदकुमार, निवासी मुख्य चौक थाना कोतवाली आजमगढ़, को शिवालिक चौराहे की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही एक स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो वाहन सेहदा की दिशा में फरार हो गया।
हादसे में अभिषेक राव सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल डायल 112 पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय भेजवाया, जहां उसका उपचार जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने वाली गाड़ी ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो थी, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP 50 DF 0070 बताया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है और फरार वाहन की तलाश की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button