आजमगढ़ पुलिस में तबादलों की लहर,59 एसआई इधर से उधर,कई चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारी
Azamgarh police are undergoing a wave of transfers, with 59 SIs transferred and several outpost in-charges given new responsibilities.

आजमगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 59 उपनिरीक्षकों के तबादले
कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए एसपी का बड़ा प्रशासनिक कदम
आजमगढ़ जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों, चौकियों और शाखाओं में तैनात 59 उपनिरीक्षकों (एसआई) का तबादला किया गया है। इस व्यापक प्रशासनिक बदलाव को अपराध नियंत्रण, बेहतर पुलिसिंग और आगामी रणनीतिक तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।जारी तबादला सूची में कई चौकी प्रभारियों, वरिष्ठ उपनिरीक्षकों तथा महिला उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रशासनिक आवश्यकता और क्षेत्रीय कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं
उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार को पहाड़पुर कोतवाली से हटाकर चौकी प्रभारी लोहरा मुबारकपुर बनाया गया है, जबकि प्रमोद कुमार यादव को लोहरा मुबारकपुर से पहाड़पुर कोतवाली भेजा गया है। हरिकेश कुमार राय को कोतवाली से बिलरियागंज तथा अभिषेक कुमार मिश्रा को देवगांव से सिविल लाइन चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।अजय कुमार सिंह को कचहरी चौकी से कोतवाली, चन्द्रप्रकाश कश्यप को गोसाई बाजार गम्भीरपुर से कचहरी चौकी तथा अश्वनी कुमार मिश्रा को मुबारकपुर से गोसाई बाजार गम्भीरपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं अभिषेक कुशवाहा को कोतवाली से जहानागंज भेजा गया है।मनीष मणि त्रिपाठी को सिधारी से वरिष्ठ उपनिरीक्षक अहरौला, धर्मेन्द्र शर्मा को मूसेपुर सिधारी से कस्बा मुबारकपुर चौकी प्रभारी तथा मुरारी मिश्रा को कस्बा मुबारकपुर से मूसेपुर सिधारी स्थानांतरित किया गया है। धर्मेन्द्र कुमार को जेल चौकी सिधारी से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कंधरापुर बनाया गया है।रंजन कुमार शाह को बोगरिया तरवां से जेल चौकी सिधारी, हरिकृष्ण मिश्रा को पवई से बोगरिया तरवां तथा मिथलेश वर्मा को सिधारी से कोतवाली भेजा गया है। रुची सिंह को पवई से सिधारी, अमित पाल को कंधरापुर से मेहनाजपुर तथा धर्मराज यादव को बनकट चौकी से सिधारी स्थानांतरित किया गया है।सौरभ सिंह को मुबारकपुर से बनकट चौकी प्रभारी बनाया गया है। सिन्धीलाल को गम्भीरपुर से तरवां, परमात्मा यादव को निजामाबाद से बिलरियागंज तथा सुबाष तिवारी को लालगंज देवगांव से महुला रौनापार भेजा गया है।रविन्द्रनाथ पाण्डेय को अहरौला से लालगंज देवगांव चौकी प्रभारी तथा विवेक सिंह को महुला रौनापार से मुबारकपुर थाना स्थानांतरित किया गया है। इल्ताफ खां को देवगांव से जहानागंज और शिवश्याम मिश्रा को देवगांव से जामवृद्ध भेजा गया है।आदिल खां को मेहनगर से अतरौलिया, ओमप्रकाश कन्नौजिया को मेहनाजपुर से फूलपुर तथा अजय यादव को अजमतगढ़ जीयनपुर चौकी से सिधारी भेजा गया है। विनय कुमार यादव को महराजगंज से अजमतगढ़ जीयनपुर चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।बालेन्द्र कुमार यादव को महराजगंज से सिधारी, पिन्की को महराजगंज से रौनापार तथा प्रशान्त पाण्डेय को रौनापार से बड़ैया अतरौलिया स्थानांतरित किया गया है।सुरेन्द्र कुमार को रौनापार से मेहनाजपुर, शिवम मिश्रा को रौनापार से कंधरापुर, मनीष विश्वकर्मा को बिलरियागंज से अर्थरैत अतरौलिया चौकी प्रभारी तथा सुधीर पाण्डेय को बिलरियागंज से सिवांचल महराजगंज चौकी प्रभारी बनाया गया है।वरिष्ठ उपनिरीक्षकों में विजय सिंह गौंड को कप्तानगंज से फूलपुर तथा गंगाराम बिन्द को फूलपुर से कप्तानगंज भेजा गया है।अखिलेश सिंह को बूढ़नपुर चौकी से अतरौलिया, विश्वजीत पाण्डेय को जीयनपुर से बूढ़नपुर तथा पवन कुमार शुक्ला को अतरौलिया से मेहनगर स्थानांतरित किया गया है। राजेन्द्र Kumar को अतरौलिया से कोतवाली, जफर अय्यूब को अतरौलिया से निजामाबाद तथा उमेशचन्द्र को अतरौलिया से अहरौला भेजा गया है।मनोज यादव को अतरौलिया से पवई तथा लालबचन राय को अहरौला से अतरौलिया स्थानांतरित किया गया है। विश्राम गुप्ता को अहरौला से लोहरा अतरौलिया, मानचन्द्र यादव को तहबरपुर से रौनापार तथा कमरुल्ला अली को दीदारगंज से अतरौलिया भेजा गया है।योगेन्द्र प्रसाद को साइबर सेल से अतरौलिया और रजत सिंह को साइबर सेल से देवगांव स्थानांतरित किया गया है।
महिला उपनिरीक्षकों को भी नई जिम्मेदारी
महिला उपनिरीक्षकों में रुपम वर्मा को पुलिस लाइन से महिला चौकी मुबारकपुर, आरती यादव को महिला चौकी मुबारकपुर से जहानागंज थाना तथा खुशबू चौधरी को पुलिस लाइन से कंधरापुर भेजा गया है।आकांक्षा पाण्डेय को पुलिस लाइन से बिलरियागंज, इस्मिता गुप्ता को पुलिस लाइन से सिधारी तथा सुनीता वर्मा को पुलिस लाइन से बरदह स्थानांतरित किया गया है। वहीं रानी साहू को मेहनगर से फूलपुर भेजा गया है।पुलिस विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक जरूरत, अपराध नियंत्रण और बेहतर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है। आने वाले दिनों में सभी उपनिरीक्षक अपने नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।




