Jaunpur news:सोशल मीडिया पर रंगबाजी दिखाना पड़ा महंगा, दो अराजकतत्व गिरफ्तार

Jaunpur news:ऑपरेशन वज्रपात के तहत चन्दवक पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग की आशंका में भेजे गए न्यायालय

जौनपुर।सोशल मीडिया पर गैंग बनाकर रंगबाजी प्रदर्शित करने और समाज में भय व अशांति का माहौल बनाने वाले दो युवकों को चन्दवक पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन वज्रपात” अभियान के तहत की गई।

After Creating a Streaming Phenomenon, Filmmaker Shraddha Pasi Returns with Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 on JioHotstar

पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो और पोस्ट के माध्यम से क्षेत्र में दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों की पहचान कर मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मो. हकीम पुत्र मो. रहमुल्ला निवासी चवरवर बरौटी थाना चन्दवक तथा साहिल अहमद पुत्र समीउल्ला निवासी ग्राम चन्दवक शामिल हैं।

Glitz, Glamour & Heartfelt Celebrations,Prashant Virendra Sharma Rings in His Birthday in Style

पुलिस ने बताया कि दोनों के विरुद्ध शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

5 लाख पौधों से बदलेगी गड़चिरोली की तस्वीर

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह, उपनिरीक्षक परशुराम सिंह, हेड कांस्टेबल बलवन्त सिंह एवं कांस्टेबल पियूष कुमार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस का संदेश: सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर रंगबाजी, गैंगबाजी या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button