Jaunpur news:OLX और Animal App के जरिए ठगी करने वाले दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

जौनपुर।थाना सिकरारा एवं सुजानगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने OLX और Animal App के माध्यम से पशु तथा JCB मशीन बेचने का झांसा देकर लोगों को बुलाने, बंधक बनाकर मारपीट करने और जबरन धन वसूली करने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

Jaunpur news:सोशल मीडिया पर रंगबाजी दिखाने वाले तीन युवक गिरफ्तार, ऑपरेशन वज्रपात के तहत कार्रवाई

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मो. अलीम पुत्र अब्दुल सलाम निवासी रानीमऊ थाना खेतासराय तथा जितेन्द्र यादव पुत्र रामअजोर यादव निवासी धरौली थाना आसपुर देवसरा, प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। दोनों को बुधवार को घोरहा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।

Jaunpur news:शाहगंज में वृद्ध की मौत पर प्रशासन की जांच पूरी, पार्क निर्माण से नहीं जुड़ा मामला

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पशु एवं जेसीबी मशीन बिक्री के फर्जी विज्ञापन डालकर ग्राहकों को जौनपुर बुलाते थे। सुनसान स्थानों पर ले जाकर उन्हें बंधक बनाकर मारपीट करते और नकदी, मोबाइल तथा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से लाखों रुपये की वसूली करते थे।

Jaunpur news:सामुदायिक शौचालय 25 जून तक करें चालू, नहीं तो होगी कार्रवाई डीएम

मार्च 2026 में प्रयागराज निवासी नौशाद से भैंस खरीदने के बहाने 1.93 लाख रुपये वसूले गए थे। वहीं मिर्जापुर निवासी किशन सिंह और उनके सहयोगी से जेसीबी खरीद के नाम पर करीब 12 लाख रुपये की ठगी और मारपीट की गई थी। इसके अलावा 5 जून 2026 को मिर्जापुर निवासी दीपकुमार सिंह और उनके साथी को भैंस खरीदने के बहाने बुलाकर उनके खातों से ऑनलाइन करीब 1.41 लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए थे।

इन घटनाओं के संबंध में थाना सिकरारा एवं सुजानगंज में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित संयुक्त टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

Jaunpur news:एनजीटी सदस्य डॉ. अफरोज अहमद ने की पर्यावरण संरक्षण कार्यों की समीक्षा

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल तथा तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, रंगदारी, अवैध हथियार, गौ-तस्करी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। संयुक्त कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय समेत सिकरारा और सुजानगंज थाने की पुलिस टीम शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button