Azamgarh news:सीएम कार्यक्रम के मद्देनजर आजमगढ़ में यातायात व्यवस्था बदली,भारी वाहनों पर प्रतिबंध,

Azamgarh news: Traffic system changed in Azamgarh in view of CM program, ban on heavy vehicles,

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर 13 जून को बड़े वाहनों के लिए रहेगा रूट डायवर्जन

आजमगढ़, 12 जून। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर प्रशासन और यातायात पुलिस ने 13 जून को बड़े वाहनों के आवागमन के लिए विशेष रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।

खिदमत और इंसानियत की एक मिसाल हमेशा रहेगी याद,जनसेवा की एक बुलंद आवाज़ खामोश, अरशद सिद्दीकी का निधन

यातायात पुलिस के अनुसार, महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान यातायात को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए भारी वाहनों का प्रवेश कुछ मार्गों पर प्रतिबंधित रहेगा तथा उन्हें वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।

Azamgarh news :नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी दीदारगंज बस स्टैंड से गिरफ्तार
मऊ और शाहगंज की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को छतवारा चौराहा से डायवर्ट कर नरौली चौराहा, जामुड़ी , चन्देश्वर चौराहा और पकड़ी मार्ग से उनके गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। इसी प्रकार आजमगढ़ शहर की ओर से आने वाले भारी वाहन भी छतवारा चौराहा से नरौली, जामुरी, चन्देश्वर और पकड़ी होते हुए अपने निर्धारित स्थान तक पहुंचेंगे।

Azamgarh news :आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने का आरोपी गिरफ्तार
गाजीपुर की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को जामुरी चौराहा से नरौली चौराहा, पकड़ी और चन्देश्वर चौराहा मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। जामुड़ी चौराहा से छतवारा चौराहा होते हुए महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय मार्ग पर बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।हालांकि छोटे वाहनों, एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहनों और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट प्रदान की गई है।

बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व प्रधान के बेटे को गोली मारकर की हत्या
यातायात पुलिस ने जनपद के वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button