आजमगढ़ में सीएम योगी के आगमन से पहले पुलिस की बड़ी सफलता, 70 वर्षीय वृद्ध हत्याकांड का 48 घंटे में हत्यारा एनकाउंटर के बाद दबोचा गया 

Big success of police before the arrival of CM Yogi in Azamgarh, murderer of 70 year old man arrested after encounter within 48 hours.

आजमगढ़, 13 जून। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आजमगढ़ आगमन से पहले जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में 70 वर्षीय वृद्ध की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Azamgarh in cm Yogi:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आजमगढ़ को देंगे 955 करोड़ से अधिक की 39 विकास परियोजनाओं की सौगात

पुलिस के अनुसार, 10/11 जून की रात शेखपुरा निवासी 70 वर्षीय भुआल चौहान की अज्ञात हमलावर द्वारा धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मृतक के पुत्र कर्मराज चौहान की तहरीर पर कोतवाली थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Patna Encounter: Notorious Criminal Mohammad Haider Killed, Two Police Officers Injured

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी अभय चौहान उर्फ मत्तू (24 वर्ष) निवासी शेखपुरा की तलाश शुरू की। शुक्रवार देर रात सूचना मिली कि आरोपी अवैध असलहे के साथ मोटरसाइकिल से बंशी बाजार-उकरौड़ा मार्ग होते हुए एक्सप्रेस-वे की ओर जा रहा है।

Azamgarh news:मुख्यमंत्री के आगमन से पहले डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने संभाली कमान, तैयारियों का लिया अंतिम जायजा

पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी भागने का प्रयास करने लगा। इस दौरान उसकी मोटरसाइकिल फिसल गई। पुलिस के आत्मसमर्पण के निर्देश के बावजूद उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Azamgarh news :शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लगभग 15 वर्ष पहले उसकी मां के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर वह भुआल चौहान से रंजिश रखता था। इसी पुरानी दुश्मनी के चलते उसने सोते समय चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।

Azamgarh news :हत्या के आरोप मे न्यायालय ने 5 अभियुक्तो को आजीवन कारावास व प्रत्येक को 50-50 हजार रुपये रुपये की सुनाई सजा 

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, तमंचा, कारतूस, खून से सना गमछा, टी-शर्ट तथा मोटरसाइकिल बरामद की है।एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि गंभीर अपराधों के त्वरित अनावरण और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आजमगढ़ दौरे के दिन मिली इस सफलता को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button