प्रेमी के साथ इश्क पति की हत्या, पति को नींद की गोलियां देकर प्रेमी के संग संबंध बनाने के बाद हत्या

Husband murdered due to love affair with lover, husband given sleeping pills and then murdered after having sex with lover

बागपत। बागपत जिले के नौरोजपुर गुर्जर गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले पति को खीर में नींद की गोलियां देकर बेहोश किया, फिर उसके बेहोश होने पर प्रेमी को घर बुलाया। बाद में पति की हत्या कर दी गई। मामले में पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें हत्या की साजिश और घटनाक्रम का खुलासा हुआ।

पत्रकारों से रेलवे रियायत छीनना: लोकतंत्र की आवाज़ को कमजोर करने का निर्णय लेखक: हृदयानंद मिश्र

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतक सचिन की शादी रचना से हुई थी और शुरुआती वर्षों में दोनों का वैवाहिक जीवन सामान्य रूप से चल रहा था। परिजनों का कहना है कि वर्ष 2022 में सचिन की मां की लंबी बीमारी के बाद मृत्यु हो गई थी। इसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने लगे और रिश्तों में दूरी आ गई।

करीना कपूर खान बनीं ‘नुवा’ का चेहरा

जांच में सामने आया कि वर्ष 2025 में रचना की पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से रंछाड़ गांव निवासी सोनू से हुई। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और बाद में यह संबंध प्रेम प्रसंग में बदल गया। पुलिस के अनुसार, सोनू ने स्वयं को नेवी में कार्यरत बताया था। दोनों लगातार संपर्क में रहे और कई बार मुलाकात भी हुई।

अयोध्या से राष्ट्र तक: भगवान श्रीराम की जीवित रक्तरेखा को मिला जन-जन का समर्थन

पुलिस का दावा है कि छुट्टी पर घर आने के बाद सोनू ने रचना के साथ मिलकर सचिन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना के तहत शुक्रवार शाम रचना ने खीर में नींद की गोलियां मिलाकर पति को खिला दी। सचिन के बेहोश होने के बाद रात में सोनू को घर बुलाया गया।

नव्या चक्र’ का ट्रेलर बना सस्पेंस का पावरहाउस

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जब सचिन को होश आने लगा और उसने सोनू को देख लिया, तब दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने का प्रयास भी किया। सोनू दवा का रैपर अपने साथ ले गया तथा मोबाइल फोन का डेटा भी डिलीट कर दिया, ताकि उनके संबंधों और बातचीत के प्रमाण न मिल सकें।

Jaunpur news:नशे में वायरल हुआ दीवान का वीडियो, एसएसपी का बड़ा एक्शन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक सूचना में परिजनों की ओर से मौत को हार्ट अटैक बताया गया था। वहीं पत्नी भी पोस्टमार्टम कराने के पक्ष में नहीं थी। हालांकि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर रचना को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो गया।

Breaking Azamgarh accident:आजमगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: आर्टिका और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, चार की मौके पर मौत

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के बीच करीब डेढ़ वर्ष से प्रेम संबंध थे और पति की हत्या के बाद साथ रहने की योजना बनाई गई थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button