देवरिया:कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस जन करें पूर्ण योगदान – सत्यनारायण पटेल जिलास्तरीय भारत जोड़ो न्याय यात्रा कार्यशाला व संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

देवरिया। आज संगठन को गतिशील व मजबूत करने के लिए कांग्रेस के हर कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपना सम्पूर्ण योगदान करें।इसके लिए नए व पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मान देने की आवश्यकता है।उक्त बातें नगर के भीखमपुर रोड स्थित एक मैरेज हाल में कांग्रेस द्वारा आयोजित जिला स्तरीय भारत जोड़ो न्याय यात्रा ,कार्यशाला व संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने कही। उन्होंने पांच बिंदुओं पर कार्यकर्ताओं को कार्य करने की बात कहते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए क्राउड फंडिंग कर पार्टी कोष में अधिक से अधिक धन इकट्ठा करने, दल में निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाने,राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे यात्रा के उत्तर प्रदेश में पहुँचने पर जनपद से अधिक से अधिक कांग्रेसियों को शामिल कराने के निर्देश दिए। जिला प्रभारी उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि आज भाजपा को हराने की ताकत सिर्फ कांग्रेसियों में ही है।प्रभारी महामंत्री अवधेश सिंह ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।प्रभारी सचिव जैनेन्द्र पांडेय मिंटू ने दल के नीतियों को आमजन तक पहुंचाने को कहा।अंत में जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने दल द्वारा निर्धारित हर बिंदुओं पर कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से कार्य करने का संकल्प लिया,तथा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को पूर्व सांसद कमलकिशोर कमांडो, सुयशमणि त्रिपाठी, शहला अहरारी, बिस्मिल्लाह लारी,धर्मेन्द्र सिंह, पुरुषोत्तम नारायण सिंह,आनंद श्रीवास्तव,दीनानाथ भारती, आनंद देव गिरि, जयदीप त्रिपाठी,वरूण राय, मुकुन्द भाष्कर मणि त्रिपाठी, गोविंद मिश्र, डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, नागेंद्र शुक्ल ,मार्कण्डेय मिश्र, मनोज सिंह सच्चिदानंद सिंह राणा,मनोज सिंहअमेठीया, विजय शंकर मिश्र, जय प्रकाश पाल, सत्यम पांडेय,ऋषिकेश मिश्र, सुनील द्विवेदी,सत्यप्रकाश मणि , अवधेश यादव, धनंजय पाण्डेय, भरत मणि, नीलेश त्रिपाठी,सत्यम मिश्र ,महेन्द्र अम्बेडकर,मधु शर्मा, जुलेखा खातून ,जवाहर चौहान, उपेन्द्र कुमार, सुहैल अंसारी आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामजी गिरि व संचालन जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button