Azamgarh news:दोहरा हत्या कांड, मांगों पर अड़े परिजन

एसडीएम एवं जनप्रतिनिधियों के समझाने पर दुर्वासा में हुआ अंतिम संस्कार 

पवई (आजमगढ़)। भूमि विवाद में दादा-पोते की नृशंस हत्या के बाद शुक्रवार देर शाम जब दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद एक साथ हेवती डिहवा गांव पहुंचे तो अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। पूरे गांव में मातम पसरा रहा और कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले।

Azamgarh News:युवती से दुष्कर्म मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक कार्रवाई शुरू

शोकाकुल परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया, तो प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समझाने बुझाने के दादा और पोते के शव काअंतिम संस्कार दुर्वासा धाम पर एक साथ किया गया मृतक श्रेयांशु उर्फ़ अंकित के पिता सुरेंद्र यादव अपनी मांगों पर अड़े रहे। उन्होंने परिवार के दो सदस्यों को सरकारी नौकरी, शस्त्र लाइसेंस तथा हत्या में शामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

Azamgarh news:ऐतिहासिक मां शीतला धाम जाने वाला मार्ग पानी युक्त कीचड़ युक्त हुआ 

मृतक अंकित की मां रविंद्रा का रो-रोकर बुरा हाल है। गुरुवार रात से ही वह अपने बेटे को पुकारते-पुकारते बेसुध हो जा रही हैं। परिवार की चीख-पुकार से पूरे गांव का माहौल गमगीन बना हुआ है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। एहतियात के तौर पर एक बटालियन पीएसी के साथ स्थानीय पुलिस बल तैनात है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

Azamgarh news:अपराधियों पर गंभीरपुर पुलिस का शिकंजा, चोरी की वारदात का 48 घंटे में खुलासा

शनिवार सुबह करीब छह बजे से ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी गांव में डेरा डाले रहे। उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी किरण पाल सिंह, कोतवाली फूलपुर के निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष दीदारगंज जयप्रकाश यादव तथा थानाध्यक्ष पवई मनीष पाल परिजनों को समझाकर अंतिम संस्कार के लिए राजी कराने का प्रयास करते रहे।

Jaunpur news:चाकू के बल पर प्लंबर से लूट करने वाले दो आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार, बक्शा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

इस दौरान क्षेत्रीय विधायक रमाकांत यादव की पत्नी डॉ. रंजना यादव, विधायक प्रतिनिधि विजय बहादुर यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुँच गए और शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाने के साथ प्रशासन से वार्ता में सहयोग किया। एसडीएम अशोक कुमार और जनप्रतिनिधियों के काफी समझाने – बुझाने के दाह संस्कार के लिए तैयार हो । दादा जगदम्बा यादव और पोता श्रेयांशु उर्फ अंकित यादव का शव को एक साथ दुर्वासा श्मशान घाट पर किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button