Azamgarh news :आनलाइन ट्रेडिंग और डिजिटल अरेस्ट करके साइबर फ्राड करने वाले गिरोह के 03 सदस्य 05 मोबाइल फोन, 02 एटीएम व 3860 रू नगदी के साथ गिरफ्तार 

आनलाइन ट्रेडिंग और डिजिटल अरेस्ट करके साइबर फ्राड करने वाले गिरोह के 03 सदस्य 05 मोबाइल फोन, 02 एटीएम व 3860 रू नगदी के साथ गिरफ्तार 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री चिराग जैन व अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी साइबर क्राइम श्री पंकज कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम श्रीमती आस्था जायसवाल के मार्गदर्शन मे थाना साइबर क्राइम आजमगढ़ की टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई |

घटना व गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण

प्रतिबिम्ब पोर्टल पर प्राप्त म्यूल ऐक्सिस बैंक खाता संख्या 925020030XXXXXX के संबंध में साइबर क्राइम थाना द्वारा तकनीकी एवं तथ्यात्मक जांच से पाया गया कि खाता संख्या 925020030XXXXXX पर लगभग 20 राज्यों से 73 NCRP शिकायत दर्ज है जिसमें आनलाइन ट्रेडिंग और डिजिटल अरेस्ट करके साइबर फ्राड किया गया है। उक्त खाते मे विभिन तरीके के साइबर अपराध से सम्बन्धित पैसे भारी मात्रा मे लेनदेन हुआ है । दर्ज शिकायतों का अवलोकन किया गया तो कुल 839417664/- ( तिरासी करोड़ चौरानबे लाख सत्तरह हजार छः सौ चौसठ ) रुपये का साइबर अपराध होना पाया गया | खाता संख्या 925020030XXXXXX जो कि NIHASA MANPOWER SERVICES PVT LTD नामक फर्म का है । उपरोक्त फर्म खाता के दो डायरेक्टर क्रमशः 1- आनंद रॉव पुत्र दिनेश कुमार पता- ग्राम व पोस्ट- कौरा गहनी दीदारगंज आज़मगढ़ व 2- सुनील पुत्र सीताराम पता सिसवारा नरवे ठेकमा आज़मगढ़ का नाम प्रकाश मे आया ।

जिसके सम्बन्ध में उ0नि0 रजत सिंह की रिपोर्ट के आधार पर थाना साइबर क्राइम पर मु0अ0सं0- 35/2026 धारा 318(4), 319(2) BNS व 66D IT ACT बनाम आनन्द राँव व सुनील उपरोक्त के पंजीकृत हुआ ।

दौराने विवेचना अभियुक्तों 1-आनंद रॉव पुत्र दिनेश कुमार पता- ग्राम व पोस्ट- कौरा गहनी दीदारगंज आज़मगढ़ व 2- सुनील पुत्र सीताराम पता सिसवारा नरवे ठेकमा आज़मगढ़ से पुछताछ के दौरान 3- प्रशान्त सिंह उर्फ लकी पुत्र कृष्ण कुमार सिंह निवासी पुष्पनगर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश मे आया ।

अभियुक्त आनंद रॉव, सुनील व प्रशान्त सिंह उर्फ लकी से विस्तृत पुछताछ, खातो का विश्लेषण व तकनीकी साक्ष्यों आदि से अभियुक्तों को साइबर फ्राड की घटना मे संलिप्तता के आधार पर दिनांक 15.07.2026 को समय करीब 20.05 बजे हिरासत में लिया गया जिनके पास से 05 अदद मोबाइल फोन, 02 अदद एटीएम व 3860 रू नगद बरामद हुआ ।

अपराध का तरीका (Modus Operandi)-

अभियुक्तगणों का NIHASA MANPOWER SERVICES PVT LTD नामक फर्म का ज्वाइंट खाता था । जिसका खाता संख्या 925020030XXXXXX है । प्रशान्त सिंह उर्फ लकी पुत्र कृष्ण कुमार सिंह निवासी पुष्पनगर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ने कमीशन पर खाते उपलब्ध कराने को कहा तो आनन्द राव व सुनील ने अपनी फर्म का खाता दे दिया । प्रशान्त सिंह ने उक्त खाते की डिटेल अपने सहयोगी मोनू सिंह को दे दी । खाते मे भारी मात्रा मे लेन देन हुआ जिसका कमीशन पहले से तय प्रतिशत पर सबको प्राप्त हुआ ।

उक्त खाते मे दि0 14.11.25 से 18.11.25 तक की अवधि मे कुल 4,85,21,110 रू (चार करोड़ पचासी लाख इक्कीस हजार एक सौ दस) का लेन देन हुआ है ।

उक्त खाते पर विभिन्न राज्यों से 73 साइबर शिकायते दर्ज है । उक्त खाते पर दर्ज 73 साइबर शिकायतों मे 839417664/- ( तिरासी करोड़ चौरानबे लाख सत्तरह हजार छः सौ चौसठ ) रुपये का साइबर अपराध होना पाया गया |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button