Azamgarh news :कमिश्नर सुरक्षा ड्यूटी से लौट रहे आरक्षी बलवंत सिंह यादव की सड़क दुर्घटना में दुःखद मृत्यु, पुलिस लाइन में पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी गई श्रद्धांजलि
कमिश्नर सुरक्षा ड्यूटी से लौट रहे आरक्षी बलवंत सिंह यादव की सड़क दुर्घटना में दुःखद मृत्यु, पुलिस लाइन में पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी गई श्रद्धांजलि

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना सिधारी क्षेत्रान्तर्गत बेलईशा पुल के पास 15 जुलाई को 23:00 बजे आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर एक अनुबंधित बस संख्या UP 50 DT 7577 की टक्कर से आरक्षी नागरिक पुलिस बलवंत सिंह यादव (PNO-222050180) की घटनास्थल पर ही दुःखद मृत्यु हो गई। वह श्रीमान कमिश्नर, आजमगढ़ महोदय की सुरक्षा गार्ड ड्यूटी पूर्ण कर पुलिस लाइन वापस लौट रहे थे।
दिवंगत आरक्षी बलवंत सिंह यादव, पुत्र श्री मोती सिंह यादव, निवासी ग्राम करजरा, पोस्ट एवती, थाना धीना, जनपद चंदौली (उत्तर प्रदेश) के निवासी थे। उनका जन्म 07 मार्च 1997 को हुआ था तथा 17 दिसंबर 2022 को उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह कमिश्नर, आजमगढ़ की सुरक्षा गार्ड ड्यूटी में तैनात थे।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई कर परिजनों को सूचित किया गया। पुलिस विभाग ने दिवंगत आरक्षी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
आज दिनांक 16 जुलाई 2026 को पुलिस लाइन, आजमगढ़ में दिवंगत आरक्षी बलवंत सिंह यादव को पूरे राजकीय सम्मान एवं गार्ड ऑफ ऑनर (सलामी) के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
उपस्थित सभी अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा इस कठिन समय में उन्हें संबल प्रदान करने की कामना की। उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने कर्तव्यनिष्ठ एवं समर्पित जवान को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।



