Jaunpur news:फर्जी आयकर अधिकारी बनकर सर्राफा दुकान में लूट का प्रयास, चार गिरफ्तार
Jaunpur news: Attempt to rob a bullion shop by posing as a fake Income Tax officer, four arrested

प्रमुख जौनपुर
जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर बाजार में सर्राफा व्यवसायी की दुकान पर फर्जी आयकर अधिकारी बनकर छापेमारी और लूट का प्रयास करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपित की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से फर्जी आयकर विभाग के पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, निर्वाचन पहचान पत्र, फर्जी नंबर प्लेट लगी बोलेरो तथा मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
Jaunpur news :मारपीट में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत, गांव में तनाव
पुलिस के अनुसार 19 जुलाई की शाम करीब साढ़े चार बजे गोपालापुर बाजार स्थित सर्राफा व्यवसायी दिनेश चंद्र बरनवाल की दुकान पर कुछ लोग खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताकर पहुंचे। आरोप है कि जांच के नाम पर उन्होंने दुकान में रखे सोने-चांदी के आभूषण अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया। विरोध करने पर व्यवसायी से मारपीट की गई और उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर भागने की कोशिश की गई। व्यवसायी के शोर मचाने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे आरोपित भाग नहीं सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को मौके से हिरासत में ले लिया।
जौनपुर:पाटीदारों के विवाद में युवक की मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष रमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने पूछताछ और जांच के बाद रोशन तिवारी उर्फ चाहत तिवारी निवासी जलालपुर, अजय कुमार पटेल निवासी मुंगराबादशाहपुर, दिलीप कुमार निवासी वाराणसी तथा राजेश कुमार उपाध्याय निवासी सिकरारा को गिरफ्तार कर लिया। मामले में जितेंद्र कुमार सिंह निवासी सिकरारा अभी फरार है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।पुलिस ने बताया कि आरोपितों के पास से दो फर्जी आयकर विभाग के आईडी कार्ड, दो आधार कार्ड, दो पैन कार्ड, दो निर्वाचन पहचान पत्र, दो ड्राइविंग लाइसेंस, फर्जी नंबर प्लेट लगी बोलेरो और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। सभी आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
Jaunpur news:स्कूल के पास कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस की छापेमारी में दो हिरासत में
Jaunpur news :मारपीट में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत, गांव में तनाव
जौनपुर:पाटीदारों के विवाद में युवक की मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में



