Azamgarh news:रानीपुर रजमो गांव के मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान
Azamgarh news: Villagers are worried about the bad condition of the main road of Ranipur Rajmo village
आजमगढ़। सिधारीगंज से रानीपुर रजमो गांव को जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण राहगीरों, ग्रामीणों और वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।सबसे अधिक दिक्कत सुबह और शाम स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को होती है। स्कूली बसों के आवागमन में भी कठिनाई हो रही है, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता बनी हुई है।ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से सड़क की मरम्मत और गड्ढा मुक्त कराने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कर इसे गड्ढा मुक्त कराने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके और छात्र-छात्राओं का आवागमन सुरक्षित हो सके।



