Azamgarh News:भंवरनाथ मंदिर में श्रद्धालु की चैन चोरी करते रंगे हाथ पकड़ी गई अंतर्जनपदीय महिला चोर गिरफ्तार*
*थाना–कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़*
भंवरनाथ मंदिर में श्रद्धालु की चैन चोरी करते रंगे हाथ पकड़ी गई अंतर्जनपदीय महिला चोर गिरफ्तार*
गिरफ्तार अभियुक्ता के कब्जे से चोरी की पीली धातु की चैन बरामद; अभियुक्ता के विरुद्ध आजमगढ़ व मऊ जनपद में चोरी के 02 अभियोग पंजीकृत*
दिनांक 11.08.2026 को वादी मुकदमा राजेश यादव पुत्र छोटेलाल यादव, निवासी ग्राम मातनपुर, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़, अपनी पत्नी मनोरमा देवी के साथ बाबा भंवरनाथ मंदिर में दर्शन हेतु जा रहे थे। इसी दौरान एक महिला द्वारा वादी की पत्नी के गले से चैन काटने का प्रयास किया गया। महिला को वादी की पत्नी एवं मौके पर मौजूद अन्य श्रद्धालु महिलाओं द्वारा पकड़ लिया गया तथा उसके कब्जे से चोरी की गई चैन बरामद कर ली गई।
मामले में वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना कन्धरापुर पर मु0अ0सं0 198/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचना उ0नि0 नरेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा की जा रही है।
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में दिनांक 11.08.2026 को व0उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह मय महिला आरक्षी अनीता गुप्ता द्वारा अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्ता खुशबू पत्नी रितेश उर्फ दीपक, निवासी ग्राम संसार पट्टी, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर, उम्र करीब 20 वर्ष को बाबा भंवरनाथ मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता को चोरी करते हुए मौके पर रंगे हाथ पकड़ा गया था। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्ता–*
खुशबू पत्नी रितेश उर्फ दीपक, निवासी ग्राम संसार पट्टी, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर, उम्र करीब 20 वर्ष।
*बरामदगी–*
01 अदद पीली धातु की चैन, कीमत करीब ₹1,000/-
*पंजीकृत अभियोग–*
मु0अ0सं0 198/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़।
*आपराधिक इतिहास–*
1. मु0अ0सं0 198/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0 81/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना मोहम्मदाबाद, जनपद मऊ।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–*
व0उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह एवं महिला आरक्षी अनीता गुप्ता, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़।



