उचित यात्रा टिकट के बिना सफर करने वालों पर रेलवे की कार्रवाई
छपरा कचहरी-थावे-मशरख रेलखंड पर 21 यात्री पकड़े गए, ₹10,820 जुर्माना वसूला गया

वाराणसी, 12 सितम्बर, 2026: मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी श्री आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुश्री प्रशस्ति श्रीवास्तव के नेतृत्व में वाराणसी मंडल के विभिन्न रेलखंडों पर लगातार सघन टिकट जांच अभियान चलाए जा रहे हैं।इसी क्रम में आज 12 सितम्बर, 2026 को छपरा कचहरी–थावे–मशरख रेलखंड पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान गाड़ी संख्या 75103 छपरा–थावे डेमू एवं 55109 थावे–मशरख–छपरा कचहरी सवारी गाड़ी सहित विभिन्न सवारी गाड़ियों में सघन टिकट जांच की गई।
अभियान में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक/थावे श्री विशाल कुमार सिंह, टिकट निरीक्षक श्री राजेश सिंह सहित 04 टिकट जांच कर्मचारियों एवं 04 रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने भाग लिया। जांच के दौरान बिना टिकट एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले कुल 21 यात्रियों को पकड़ा गया। इन यात्रियों से ₹10,820 का जुर्माना वसूल कर रेल राजस्व में जमा कराया गया।सघन टिकट जांच अभियान के दौरान संबंधित स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर यात्रियों की लंबी कतारें भी देखी गईं।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुश्री प्रशस्ति श्रीवास्तव ने यात्रियों से अपील की कि वे रेल नियमों का पालन करें और उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें। उन्होंने यात्रियों से ट्रेनों एवं स्टेशनों पर स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने का भी आग्रह किया।



