Jabalpur news:रफ्तार का कहर! बिजली के पोल से टकराई बिना नंबर की कार, चालक मौके से फरार
Jabalpur News: Speed wreaks havoc! An unregistered car hits an electric pole, driver flees the scene.

जबलपुर:रांझी थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा मोहल्ले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बिना नंबर की एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त एयरबैग खुलने से चालक को सिर में मामूली चोट आई, लेकिन इसके बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार काफी तेज रफ्तार में थी और इसी वजह से चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया, जिसके बाद कार पोल से जा भिड़ी। गनीमत रही कि हादसे के वक्त सड़क पर कोई राहगीर मौजूद नहीं था, वरना यह दुर्घटना बड़ा रूप ले सकती थी। सूचना मिलते ही रांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब फरार चालक की पहचान और तलाश में जुटी है।
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



