आजमगढ़:काली पट्टी बांधकर संविदा कर्मचारियों ने जताया विरोध
Azamgarh: Contract employees protested by wearing black bands.
नरसिंह पवई/आजमगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई में नेशनल हेल्थ मिशन के आह्वान पर बुधवार को विभिन्न संविदा कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर सरकार के प्रति विरोध जताया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन में पैथोलॉजी, जननी सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, डाटा ऑपरेटर, ऑनलाइन फीडिंग योजना तथा आरकेएसके सहित विभिन्न कार्यक्रमों में कार्यरत संविदा कर्मी शामिल रहे। कर्मचारियों ने समान कार्य के लिए समान वेतन, स्थानांतरण और नियमितीकरण की मांग उठाई।कर्मचारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर 8 अक्टूबर तक सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे संपूर्ण कार्य का बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे।इस दौरान परमात्मा सोनी, डॉ. इनायत अब्बास, शुभम मिश्रा, विजय यादव, संगम, डॉ. बीरबल मौर्य सहित अन्य संविदा कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।



