Azamgarh News:आगामी त्योहारों को देखते हुए पुराने विद्युत जर्जर तार और केवलों की हुई मरमत

प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट

निजामाबाद आजमगढ़।आगामी त्योहारों दीपावली और डाला छठ को देखते हुए नगर वासियों की मांग पर त्योहारों में बिजली संबंधित कोई दिक्कत न आए इसको संज्ञान में लेते हुए निजामाबाद के तेज तर्रार विद्युत उपखंड अधिकारी दिलीप वर्मा के निर्देशानुसार पुराने जर्जर तारों और केवलों की मरम्मत का कार्य चंद्रदेव यादव की टीम द्वारा किया गया जिसमें चंद्रदेव यादव,धर्मेंद्र, श्रीराम, दिलीप द्वारा युद्ध स्तर पर किया गया।इन लोगों ने निजामाबाद के पुराने लटके विद्युत तारों और केवलों की मरम्मत का कार्य सोसायटी से ठाकुरद्वारा चौक तक और कस्बे के थाना मोड़, नई सड़क,शिवाला घाट,तक पुराने जर्जर लटके तारों और केवलों की मरमत का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button