आजमगढ़:पकड़ा गया किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी

आजमगढ़: रौनापार थाने की पुलिस ने किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विपक्षी शिवा कुमार पुत्र हरिलाल राम ग्राम अजगरा मगर्वी बेलहिया थाना रौनापार आजमगढ़ द्वारा वादी की नाबालिक पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले गया है, के सम्बन्ध मे थाना रौनापार पर मु0अ0सं0 339/23 धारा 363/366 भा.द.वि. बनाम शिवा कुमार के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। पीड़िता की बरामदगी व मेडिकल रिपोर्ट के अवलोकन तथा पीड़िता के बयान 161 व 164 सीआरपीसी के अवलोकन से मुकदमा उपरोक्त मे धारा 376 भादवि व 4(2) पाक्सो एक्ट की बढोतरी की गयी है गुरुवार को उ0नि0 जितेन्द्र सिंह मय हमराह द्वारा दिनांक 15.02.24 को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त शिवा कुमार पुत्र हरिलाल राम उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम अजगरा मगर्वी बेलहिया थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ को हनुमानगढ़ी मन्दिर खरैलिया ढाला के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।



