Azamgarh news:तहसील दार निजामाबाद चमन सिंह राना को सेवानिवृत होने पर तहसील सभागार में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए

Azamgarh news: Various cultural programs were organized in the Tehsil auditorium on the retirement of Tehsildar Nizamabad Chaman Singh Rana.

प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट

 

निजामाबाद/आजमगढ़।निजामाबाद तहसील के तहसीलदार चमन सिंह राना के विदाई समारोह को लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष विक्रांत सिंह ने ऐतिहासिक बना दिया आज तक ऐसा भव्य विदाई का आयोजन कभी नहीं हुआ था जितना भव्य आयोजन तहसीलदार चमन सिंह राना का हुआ।सभागार को गुब्बारों और फूल मालाओं से सजाया गया था। तहसील सभागार में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए।सबसे पहले मां सरस्वती के चित्र पर तहसील दार चमन सिंह राना और उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

अरशद सिद्दीकी की याद में जुटा पूरा समाज, शोकसभा में गूंजे इंसानियत और सेवा के किस्से

उसके बाद सरस्वती गायन किया गया।निजामाबाद तहसील लेखपाल संघ के मंत्री लव राय द्वारा सभा का संचालन किया गया। लेखपाल संघ और उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह द्वारा तहसीलदार चमन सिंह राना को अंग वस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उपजिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि यह तो सरकार की परंपरा है 60 साल के बाद तो रिटायरमेंट होना ही पड़ता है ।विदाई एक भावुक पल होता है उन्होंने तहसीलदार चमन सिंह राना के अच्छाइयों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक दोस्त की तरह हर काम में उन्होंने साथ निभाया ।राजस्व लेखपालों ने भी उनकी अच्छाइयों पर प्रकाश डाला ।

مرحوم ارشد صدیقی انسان دوستی اور خدمتِ خلق کی روشن مثال تھے: شاہ عالم گڈو جمالی

पहली बार ऐसी विदाई कार्यक्रम हुआ जिसमें पूरा तहसील सभागार खचाखच भरा था।।पहली बार ऐसा हुआ जिसमें सभी तहसील के कर्मचारी की आंखें नम थी क्योंकि ऐसे सरल हृदय सबको प्यार दुलार देने वाले तहसीलदार के विदाई थी।नायब तहसीलदार नीरज कुमार त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे तहसीलदार कम ही मिलते हैं जिनकी अच्छाई का बखान ही नहीं किया जा सकता उन्होंने कहा कि तहसीलदार सर से बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। उनके विदाई पर नीरज कुमार त्रिपाठी ने कई मार्मिक गाने भी गाए जो दिल को रूला दे रहे थे।तहसील के प्रत्येक कर्मचारी चाहे वह महिला लेखपाल हो या राजस्व निरीक्षक हो सभी लोगों ने तहसीलदार सर के अच्छाइयों का बखान किया और कई लोगों ने दिल को छू लेने वाले गीतों से तहसीलदार की आंखों को गीला कर दिया। नायब तहसीलदार राहुल कुमार सिंह ने कहा कि मुझे अफसोस रहा कि मुझे केवल एक महीना ही तहसीलदार सर का सानिध्य मिल पाया फिर भी सर ने बहुत कुछ सिखाया।उन्होंने कहा कि सर की कमी बहुत अखरेगी ।

Azamgarh news :शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी वाला गिरफ्तार

लेखपालों ने कहा कि तहसीलदार सर इतने अच्छे थे कि हम लोगों से कितनी भी गलती हो जाती थी मगर कभी गुस्सा नहीं करते थे बल्कि मुस्कुराकर प्यार से समझा बुझाकर काम को बताते थे सर एक पिता की तरह हम लोगों को सिखाते थे।जिस गाड़ी से तहसीलदार चमन सिंह राना जाने वाले थे उस गाड़ी को भी फूल मालाओं और गुब्बारों से सजाया गया था।शाम को भोज का भी आयोजन किया गया था।अपने 15 महीने के कार्यकाल में निजामाबाद तहसील में कभी भी किसी अधिवक्ता या किसी व्यक्ति द्वारा इनका विरोध नहीं किया गया।सरल और सुशील व्यवहार के तहसीलदार चमन सिंह राना अत्यंत मिलनसार व्यक्ति थे।जो भी व्यक्ति जब चाहे इनसे मिल सकता था कभी किसी से मिलने के लिए किसी को इंतजार नहीं करना पड़ा।सबकी बाते ध्यान से सुनते थे।कभी भी किसी व्यक्ति को असंतुष्ट नहीं किए।सबका सम्मान किए।

Azamgarh news :पॉक्सो मामलों में पीड़ित बच्चों को प्रभावी सहयोग सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तरीय त्रैमासिक बैठक संपन्न

आज उनके विदाई सम्मान में तहसील के प्रत्येक सदस्य की आंखें नम दिखी।उन्होंने अपने विदाई सम्मान से अत्यंत गदगद भावुक होकर तहसील के प्रत्येक कर्मचारियों का इतने दिनों तक प्यार और सम्मान के लिए धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।उन्होंने रुंधे गले से कहा कि आप लोगों का प्यार और सम्मान मै जिंदगी भर नहीं भूलूंगा अगर जाने अनजाने में मेरे व्यवहार से किसी को कष्ट पहुंचा हो तो उसे क्षमा करना।सभी लोगों ने एक परिवार की तरह मुझे प्यार और सम्मान दिया जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता। तहसीलदार चमन सिंह राना देहरादून उत्तराखंड के रहने वाले हैं।उनके एक पुत्र और एक पुत्री हैं।

Azamgarh News:पेड़ कटान की अनुमति के नाम पर घूस लेते डीएफओ कार्यालय का स्टेनो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप

पुत्र दिल्ली में बैंक में काम करते हैं और पुत्री उत्तराखंड में जाब करती है।अपने सर्विस के 38 साल में वह सबसे ज्यादा सहारन पुर रहे।आजमगढ़ जिले में वह दो साल नौ महीने रहे।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह,नायब तहसीलदार नीरज कुमार त्रिपाठी,नायब तहसीलदार राहुल कुमार सिंह,राजस्व निरीक्षक रामप्यारे यादव,राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार,राजस्व निरीक्षक राकेश पांडे,राजस्व निरीक्षक सुरेशचंद त्रिपाठी,लेखपाल संजय सिंह,विक्रांत सिंह,लव राय,इस्तखार अहमद, लालविहारी,लालधर यादव,श्रद्धा अस्थाना आदि पूरा सभागार खचाखच भरा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button