आजमगढ़:अवैध तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार

आजमगढ़: निजामाबाद थाने की पुलिस ने अवैध तमन्चा – कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बुधवार को उ0नि0 कन्हैयालाल मौर्य व उ0नि0 चन्द्रजीत यादव मय हमराह के मोहनपुर बगीचे के पास से अभियुक्त सौरभ यादव पुत्र स्व0 वेदप्रकाश यादव निवासी सर्रफुद्दीनपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ के कब्जे से अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस .303 बोर बरामद कर समय करीब 10.25 बजे गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया ।



