आजमगढ़।स्थानीय ब्लांक मेहनगर के ब्लॉक सभागार में नारी शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट: अमित सिंह

मेहनगर/आजमगढ़।स्थानीय ब्लांक मेहनगर के ब्लॉक सभागार में नारी शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन,नारी शक्ति वंदन अभियान स्वयं सहायता समूह सम्पर्क समापन समारोह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कृष्ण बिहारी सिंह ने किया।कार्यक्रम को सुनने के बाद मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कल्पनाथ पासवान ने बताया कि महिलाओं का सम्मान, महिलाओं की पीड़ा को समझते हुए गांव गांव और शहर शहर में शौचालय का निर्माण हुआ, अबकी बार चार सौ के पार मोदी की तीसरी बार सरकार। मंडल महिला अध्यक्ष प्रगति सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो सम्मान हम नारियों को जो सम्मान मिला है ऐसा सम्मान आज तक किसी भी सरकार में नहीं मिला है। बेटियां है देश की शान , उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य का रखें पूरा ध्यान, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महिला हेल्प डेस्क, महिला पुलिस बीट व महिला बीट पुलिस अधिकारी, महिला साइबर सेल, महिला अपराधों पर त्वरित कार्रवाई, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, मातृ शक्ति को सम्बल, बालिकाओं को स्नातक स्तर तक निःशुल्क शिक्षा, एक लाख से अधिक महिलाओं को सरकारी नौकरी, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगल योजना,आदि योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रही है। इस अवसर पर बलराज सिंह, अरविंद सिंह, अजय सिंह, अर्चना पाण्डेय, पुनम, उदय प्रताप सिंह, विरेन्द्र पाण्डेय, कमलेश सिंह एडवोकेट, अंगद यादव, फुला देवी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button