मऊ:तहसील सभागार में एसडीएम आनंद कन्नौजिया ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश

घोसी तहसील सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेटो की बैठक में निर्देश देते एसडीएम आनंद कन्नौजिया।

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव।घोसी।मऊ।
घोसी।लोकसभा चुनाव को लेकर घोसी तहसील सभागार में वृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी आनंद कन्नौजिया की अध्यक्षता में सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक समपन्न हुआ।जिसमें उपजिलाधिकारी के द्वारा बुथों में मूलभूत सुविधाओं के भौतिक सत्यापन का निर्देश दिया गया।

उपजिलाधिकारी आनंद कन्नौजिया ने कहा कि सरकार की निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से लोकसभा चुनाव करने के मंशा है।आप सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने अपने आवंटित बुथों पर जाकर भौतिक सत्यापन करे।बुथों पर मूलभूत सुविधाएं बिजली, पेयजल, आवागमन के रास्ते,सुरक्षा आदि की व्यवस्थाओं को देख ले।कोई कमी हो तो उसको मुझको या जोन मजिस्ट्रेट को अवगत करा दे।साथ ही वनर्लेबुल, संवेदनशील बुथों के निरीक्षण के समय दिए गए निर्देशों के अनुसार कार्य करे।निष्पक्ष मतदान को लेकर जो भी उपाय हो उसको भी ध्यान में रखे।लोगो से वोट देने के लिए प्रेरित करते रहे।
इस अवसर पर वीआरसी शकील अहमद,सेक्टर मजिस्ट्रेट डा विवेकयादव,डा धनन्जय शर्माडा संतोष राय, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button