आजमगढ़ में शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़:पवई थाने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया गया कि विपक्षी राकेश मौर्या पुत्र आशाराम मौर्य ग्राम कादीपुर थाना पवई आजमगढ़ ने शादी का झांसा देकर वादिनी के साथ 04 वर्षो तक दुष्कर्म किया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 116/24 धारा 376, भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट एक्ट बनाम राकेश मौर्या पुत्र आशाराम मौर्य ग्राम कादीपुर थाना पवई आजमगढ के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।दौरान विवेचना मुकदमा उपरोक्त में धारा 452 भादवि0 की बढोत्तरी व धारा 376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट को धारा 376(3), 452 भादवि व 5L/6 पाक्सो एक्ट में संशोधित किया गया। शुक्रवार को थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त राकेश मौर्या पुत्र आशाराम मौर्य ग्राम कादीपुर थाना पवई आजमगढ को मिल्कीपुर अण्डर पास से समय करीब 09.05 बजे गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।

Related Articles

Back to top button