बिहार में महाराजगंज सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आकाश सिंह ने भरा नामांकन
Congress candidate Akash Singh filed his nomination papers from Maharajganj seat in Bihar
बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के बेटे आकाश प्रसाद सिंह ने महाराजगंज लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। इस मौके पर उनके पिता सहित परिवार के सदस्य के अलावा महागठबंधन के कई बड़े नेता मौजूद रहे।
छपरा, 6 मई । बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के बेटे आकाश प्रसाद सिंह ने महाराजगंज लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। इस मौके पर उनके पिता सहित परिवार के सदस्य के अलावा महागठबंधन के कई बड़े नेता मौजूद रहे।
नामांकन दाखिल करने के बाद आकाश सिंह ने जीत का दावा करते हुए कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार ने केवल महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाई है। कांग्रेस ने लोगों को राहत देने के लिए अपने घोषणापत्र में रसोई गैस सिलेंडर के दाम को 500 करने का वादा किया है।
उन्होंने आगे कहा कि मेरे नामांकन से भाजपा के होश उड़ गए हैं। हमारी जगह महाराजगंज की जनता के दिल में है। देश की जनता ने भाजपा को नकार दिया है। कांग्रेस पार्टी ने घोषणापत्र में गरीबों को प्रति परिवार एक लाख रूपये देने का वादा किया है।
नामांकन के बाद आकाश सिंह रोड शो में शामिल हुए। यह रोड शो राजेंद्र स्टेडियम तक गया। इससे पहले आकाश सिंह पूरे परिवार के साथ सोनपुर स्थित हरिहर नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान महादेव की पूजा-अर्चना की।
महाराजगंज में छठे चरण के तहत 25 मई को मतदान है। एनडीए ने यहां जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को प्रत्याशी बनाया है।



