भैंस चराने गया युवक सरयू नदी में डूबा।

जिला संवाददाता,विनय मिश्र,देवरिया।
बरहज देवरिया/बड़हलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पटना के रहने वाले अमन यादव पुत्र सोमनाथ यादव शनिवार की सुबह भैंस चराने के लिए ग्राम सभा पटना के कोल खास के पास सरयू नदी के किनारे गया हुआ था बताया जा रहा है
कि अपने साथियों के साथ सरयू नदी में स्नान करने लगा स्नान करते समय वह सरयू नदी में डूब गया बरहज थाना क्षेत्र के कपरवार गांव के समीप दर्जनों साथीयों के साथ में भैंस चराने के लिए संगम तट पर आए हुए थे
उसी वक्त सभी साथी स्नान करने लगे अमन को तैरने नहीं आता था स्नान करते समय पैर फिसल जाने के कारण अमन गहरे पानी में चला गया और डूब गया।



