महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे एक्टर विंदू दारा सिंह
Actor Vindu Dara Singh arrives in Ujjain to visit Mahakal
उज्जैन, 9 जून: बॉलीवुड एक्टर विंदू दारा सिंह रविवार को श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन करने के लिए महाकाल नगरी उज्जैन पहुंचे।
महाकाल के दर्शन करने आए एक्टर विंदू दारा सिंह ने कहा, ”आज मुझे श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन करने का अवसर मिला। मैं शो ‘जय श्रीराम’ में हनुमान का किरदार निभा रहा हूं। मैं इसमें भगवान शिव के 11वें अवतार की सेवा करता हूं। आज मुझे इस महान मंदिर में दर्शन करने का मौका मिला, मुझे बाबा ने यह मौका दिया। यह मेरे लिए बहुत ही बेहतरीन अनुभव हैै।”
मंदिर को लेकर स्टार ने कहा, ”यहां लोग बहुत ही श्रद्धा भाव के साथ आते हैं। यहां की व्यवस्थाएं बहुत बेहतर हैं। मैं चाहता हूं कि आप सभी को यहां आने का मौका मिले।”
एक्टर ने शिवभक्तों से कहा कि अगर आप इंदौर आते हैं तो महाकाल के दर्शन जरूर करें।
उन्होंने कहा कि मुझे इस उम्र में आकर पहली बार यहां आने का मौका मिला। यहां बेहद ही अद्भुत एनर्जी है। मैंने यहां आकर एक्ट्रेस रवीना टंडन से भी बात की, उन्होंने मुझसे कहा कि मैं यहां की एनर्जी को महसूस करूं। मुझे यहां आकर बेहद आनंद का अनुभव हुआ है। बाबा का आशीर्वाद हम सब पर ऐसे ही बना रहे।
उन्होंने आगे कहा, ”मेरे पिताजी दारा सिंह ने तो कई बार भगवान शिव और हनुमान जी की भूमिका निभाई है। अब हमें भी यह मौका मिल रहा है।”



